टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले चार-पांच दिनों से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लगातार हो रहे तापमान में गिरावट और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से राज्य में अब शीतलहरी का सितम भी लोगों को झेलना पड़ रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 1 सप्ताह के दौरान झारखंड में और तापमान गिरेगा और अधिकांश जिलो का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा.मौसम विभाग की ओर से लोगो को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है तो वहीं झारखंड के किसान भाइयों को भी अपने खेतों में लगे फसल और सब्जी की खेती पर ध्यान रखने को कहा जा रहा है.
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही है भारी ठंड
पिछले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जहां 10 से 12 डिग्री तक तापमान गिर चुका है.वही आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर और गिरावट की संभावना है मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए राज्य में शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया है.
पढ़े क्या कहता है मौसम विभाग
वैसे तो राज्य के अधिकाँश जिलों में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है लेकिन शीतलहर को लेकर अगले तीन दिनों तक पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और यहां के लोगों को खास तौर पर सुबह 7:00 बजे से पहले घर से न निकलने की सलाह दी है.जो लोग सुबह की सैर पर निकलते है उन्हें भी 7:00 बजे के बाद ही घर से कदम रखना है.
कोल्हान के लोग भी ठंड से हुए परेशान
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले में पिछले 3-4 दिनों से ठंड का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ चुका है. आलम यह है कि सुबह के 8:00 बजे तक लोग घर से बाहर कदम नहीं रख रहे है.वही धीरे-धीरे कोहरा का प्रकोप भी कोल्हान पर दिख रहा है.
आने वाले अगले दो दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा
झारखंड के तापमान की बात की जाए तो 24 घंटे के दौरान इसमे कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.हालांकी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट जाएगी. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची के अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जा सकता है.

Recent Comments