रांची. झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम 12 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है.इसके लिए झारखंड की टीम की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड की टीम रविवार को आंध्रप्रदेश की कोकीनाडा के लिए रवाना हो गई है.

बेटीयो से बड़ी उम्मीद


झारखंड को अपनी बेटियों से बड़ी उम्मीद है.टीम का पहला मैच 26 मार्च को असम के साथ होना है.
हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के मुताबिक दीप्ति कुल्लू को झारखंड टीम की कप्तानी का दायित्व सौंपा गया है.हॉकी सिमडेगा की कोच प्रतिमा बरवा की ओर से झारखंड टीम को ट्रेनिंग दी जा रही थी. शनिवार को झारखंड सब जूनियर पुरुष टीम से अभ्यास मैच खेलने के बाद हॉकी झारखंड जूनियर महिला टीम की घोषणा की गयी. 

टीम झारखंड 

झारखंड की टीम में दीप्ति कुल्लू (कप्तान), रोपनी कुमारी (उप कप्तान),रश्मि होरो, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजलि केरकेट्टा और सलोमी कंडुलना शामिल हैं. हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी है.