सिमडेगा(SIMDEGA): रांची के मोराबादी मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम के सभागार में हॉकी झारखंड की नौवीं वार्षिक आमसभा एवम 2022 से 26 के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष एवम सचिव उपस्थित रहें. यह बैठक रिटर्निग ऑफिसर सेवानिवृत प्रधान जिला न्यायधीश जयप्रकाश सिंह जी, झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रांची उपवन बड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक शिवेंद्रू दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ एवम हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में रंजीत गिल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस बैठक में हॉकी सिमडेगा को 2021-22 का बेस्ट डिस्ट्रिक यूनिट ऑफ़ हॉकी झारखंड चुना गया. जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
Recent Comments