टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से झारखंड में मानसून ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है.जिसकी वजह से झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो रही है वही वज्रपात से भी लोगों की जान जा रही है.आलम यह है कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. जैसे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के लोगों को अभी बारिश और वज्रपात से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से 28, 29, और 30 जुलाई को झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी हिसों में खास तौर पर येलो अलर्ट जारी की गई है और लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.मौसम विभाग की माने तो इन जिलो में अगले 3 दिनों तक हल्की मध्यम दर्जे की बारिश होगी लेकिन वज्रपात से लोगों को सावधान रहना है.
खतरों के निशान से ऊपर बह रही है स्वर्णरेखा और खरकई नदी
शुक्रवार और शनिवार को हुई लगातार बारिश की वजह से जमशेदपुर में बहने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.वही चांडिल डैम और पर पानी का दबाव बढ़ने की वजह से कई फाटकों को खोला गया है जिससे जमशेदपुर के कई इलाके में बाढ़ आ चुकी है और लोग परेशान है.
लगातार हो रही बारिश से घरों में कैद हुए लोग
झारखंड के पिछले 24 घंटे में सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, कोडरमा, पलामू और गढ़वा मैं लगातार हो रही बारिश से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए.कई जिलों में बाढ़ की स्थिति आ चुकी है.घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.
Recent Comments