रांची (RANCHI): राज्य के 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.रांची के सिटी SP सौरव को सिमड़ेगा का एसपी बनाया गया. धनबाद के एएसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पदस्थापित मनोज स्वर्गियारी को जामताड़ा  एसपी  का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में गृह कारा एवम आपदा प्रबन्धन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. चाईबासा के नए एसपी आशुतोष शेखर होंगे.वर्तमान में खूंटी एसपी हैं.जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीना को गोड्डा एसपी बनाया गया है.

 
*देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गए*

रांची सिटी SP
सौरव को सिमड़ेगा SPबनाया गया.

JAP-6 जमशेदपुर के कमांडेंट अंशुमन कुमार रांची के नए सिटी एसपी होंगे. 

एसपी नाथू सिंह मीना को गोड्डा एसपी बनाया गया.

चाईबासा के नए एसपी आशुतोष शेखर होंगे.

राज्यपाल के OSD अमन कुमार खूंटी के नए SP होंगे

गोड्डा एसपी वाई. एस. रमेश बनाए गए राज्यपाल के OSD,

मनोज स्वर्गियारी होंगे जामताड़ा के नए एसपी

सिटी एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित सुभाष चंद्र जाट देवघर के नए एसपी होंगे.

सिटी एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित आर .राम कुमार  लोहरदगा के नए एसपी होंगे.