टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य रही लेकिन आज से अगले 6 दिनों तक झारखंड में मानसून अपनी रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.इस दौरान झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वही लोगों को ख़ास तौर पर सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है.चलिए जानते है आनेवाले अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

पढे आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज 20 अगस्त से लेकर आने वाले 26 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है वहां इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी कर दिया गया है. आज झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं संथाल सहित पलामू प्रमंडल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया.

इन चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ओरेंज अलर्ट 

वही कल यानी गुरुवार 22 अगस्त को मौसम की बात की जाए तो पलामू, चतरा,गढ़वा और लातेहार जिले में भारी तबाही मचा सकता है.वही , इसके साथ अन्य जिलो जैसे  रांची, रामगढ़, हजारीबाग,लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद,देवघर और जामताड़ा जिले में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का कहर देखा जा सकता है, जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

कैसा रहेगा कोल्हान के मौसम का हाल ? 

पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो मौसम सामान्य रहा लेकिन बीच-बीच में हल्की फुल्की बूंदाबांदी होती रही, वहीं तेज हवा भी चल रही थी.वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो सुबह से ही कोल्हान के कई जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में बारिश हो रही है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.