टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड में बारिश का अच्छा खासा असर देखने को मिला. जहां अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हुई तो वहीं कुछ जिलों में तेज हवा भी चली.वही कुछ जिलों में बादल छाए रहे. वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.आज राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में बारिश का जबरदस्त असर देखने को मिलेगा जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

आज राजधानी रांची समेत पुरे झारखंड में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से आज पुरे झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत भी दी गई है.आईएमडी की माने तो आज झारखंड में पूरी तरह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा.जहां गरज के साथ बारिश आंधी तूफ़ान और वज्रपात का असर देखा जाएगा.

 कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल का हाल

कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां रुक रुककर हल्की फुल्की बारिश होती रही. वहीं बीच-बीच में धूप की आंख मिचौली भी चलती रही.हालंकी मध्यम हवा चलने की वजह से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली.आज यानी शुक्रवार को भी सरायकेला में हल्की धूप खिली है.हालांकी दोपहर के बाद यहां मौसम का मिजाज बदल जाएगा.

कल से झारखंड वासियों को मिल जाएगी बारिश राहत

आईएमडी की माने तो 6 सितंबर यानि कल से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती परिसंचरण का असर कमजोर पड़ जाएगा .जहां अब झारखंड में लोगों को रोजाना धूप देखने को मिलेगी और बारिश से राहत मिल जाएगी.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे और 1 डिग्री की बढोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.