टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अक्टूबर का महीना दस्तक दे चुका है लेकिन अभी भी झारखंड में मानसून का दौर नहीं थमा है आलम यह है कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से विजयदशमी पर रावण दहन करने में भी लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही मौसम विभाग की ओर से झारखंड को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार 5 अक्टूबर तक झारखंड में भारी के साथ वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहना है.

पढ़े 5 अक्टूबर तक कैसा रहे मौसम का हादसा

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के पांच जिलों में मौसम भारी तबाही मचा सकता है.इन जिलों में कोल्हान प्रमंडल का पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां,कोडरमा और पलामू जिला शामिल है इस दौरान लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है मौसम विभाग की ओर से पांचों जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 2 दिन तक झारखंड में होगी मुसलाधार बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है जिसका असर अगले 2 दिनों तक झारखंड पर देखने को मिलेगा इस दौरान कुछ जिलों में बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है, वही की भी संभावना जताई गई है.इस दौरान आंधी तूफ़ान से भी लोगों को सावधान रहना है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

बात अगर झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान ने कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.हालांकी अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है

पढे अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.