टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से झारखंड में झमाझम बारिश तेज हवा और वज्रपात ने तबाही मचा रखी है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं किसानों को इससे काफी ज्यादा परेशानी हो रही है.वही वज्रपात की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात देखा गया. मौसम विभाग की माने तो आज भी झारखंड का मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा.

वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो आज यानि सोमवार को भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी तो वही बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. वही बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

पढें अपने जिले का तापमान 

आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.