रांची (RANCHI): करम पर्व से पहले मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. रांची जिले में सभी बेटियों और बहनों के खाते में योजना की 13वीं किस्त भेज दी गई है. योजना की किस्त जारी होते ही सभी बहनों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. रांची जिले में इस बार 3 लाख 78 हजार 641 लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि (2500 रुपये) डीबीटी के जरिए भुगतान किया गया है.

राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार में गरिमा व सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है.

अगस्त माह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी है:

  1. अनगड़ा - 16687
  2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र - 11925
  3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 8493
  4. बेड़ो - 20672
  5. बुण्डू - 8521
  6. बुण्डू नगर पंचायत - 3454
  7. बुढ़मू - 17699
  8. चान्हो - 19772
  9. हेहल शहरी क्षेत्र - 15006
  10. ईटकी - 10471
  11. कांके - 31487
  12. कांके शहरी क्षेत्र - 1231
  13. खलारी - 9604
  14. लापुंग - 11257
  15. माण्डर - 23234
  16. नगड़ी - 17374
  17. नगड़ी शहरी क्षेत्र - 7270
  18. नामकुम - 17524
  19. नामकुम शहरी क्षेत्र - 7627
  20. ओरमांझी - 18270
  21. राहे - 9577
  22. रातू - 18630
  23. सिल्ली - 21234
  24. सोनाहातू - 12932
  25. तमाड़ - 18486
  26. सदर शहरी क्षेत्र - 20204

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा पर्व पर इस सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा. उन्होंने कहा कि रांची जिला में लाभुकों के खातों में राशि का समय पर और पारदर्शी तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है.