टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इस बार झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. मौसम विभाग की माने तो 2014 के बाद इस बार 1550 मिलीमीटर बशरिश हुई है. वहीं दुर्गा पूजा के बाद भी मानसून का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 अक्टूबर तक झारखंड का मौसम ऐसा ही रहने वाला है यानी बारिश वज्रपात और आंधी तूफ़ान से लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक झारखंड में मौसम भारी तबाही मचा सकता है.
8 अक्टूबर तक झारखंड में नहीं थमेगा मानसून का दौर
पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो राजधानी रांची समेत कोल्हान के कई जिलों में लगातार रात भर बारिश हुई वही कुछ जिलों में बूंदबंदी हुई तो कुछ जिलों में बादल छाए रहे.आईएमडी का कहना है कि आनेवाले अगले 8 अक्टूबर तक झारखंड में यूं ही बारिश होती रहेगी.
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहना है और ख़ासकर इस समय घर से बाहर नहीं निकलना है.मौसम विभाग की ओर से आज जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़,बोकारो, गुमला जिला शामिल है. इन जिलों के लोग को खास तौर पर सावधान रहना है.
पढ़े दिवाली पर IMD का बड़ा अपडेट
वही झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली भी खबर सामने आई है. आईएमडी का कहना है कि दीपावली पर बारिश नहीं होगी.क्योंकि बंगाल की खाड़ी में अभी कोई भी सिस्टम बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है जिसका यह मतलब है कि आने वाले समय में मौसम साफ रहेगा.यानी दिवाली और छठ में लोग खुशी-खुशी अपना परब मना सकेंगे.
आने वाले अगले 24 घंटे में और एक डिग्री चढ़ सकता है झारखंड का पारा
पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री के बढोतरी दर्ज की गई है. वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे और 1 डिग्री की बढोतरी दर्ज की जा सकती है. हालाकी न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट की संभावना है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Recent Comments