रांची (RANCHI) : भारतीय प्रशासनिक सेवा (2011 बैच) के अधिकारी राजेश्वरी बी ने महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन झारखंड एवं निदेशक-सह- सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड के रूप में पदभार ग्रहण किया, इसके साथ अतिरिक्त प्रभार- निदेशक पंचायती राज विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित हैं. महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन झारखंड एवं निदेशक-सह- सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड का पदभार लेने के बाद वे कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली. उन्होंने कार्यालय कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी यह विशेष ध्यान दें कि कोई भी काम व कोर्ट फ़ाइल्स में लंबित ना रहे. राजेश्वरी बी ने कहा कि हर एक फाइल के पीछे लोगों की अहम समस्याएं और परेशानियां होती हैं, जिसका ससमय निवारण करना अतिआवश्यक है. सभी कर्मचारी अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करें.
रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)
Recent Comments