रांची (RANCHI) : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में 11वीं किस्त का भुगतान कर दिया गया है. जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को जून माह की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान कर दिया गया है. इस संबंध में 96,43,77,500 रुपये (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरण की गई है. गौरतलब है कि यह राशि केवल उन्हीं लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और डीबीटी विकल्प चालू है. जानिए किन प्रखंडों में कितने लाभुकों को भेजी गई राशि-
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)
- अनगड़ा- 16,437
- अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878
- बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901
- बेड़ो- 20,564
- बुंडू- 8,469
- बुंडू नगर पंचायत- 3,416
- बुढ़मू- 17,599
- चान्हो- 19,676
- हेहल (नगर निगम)- 15,117
- ईटकी- 10,446
- कांके- 31,460
- कांके (नगर निगम)- 1,289
- खलारी- 9,653
- लापुंग- 11,201
- मांडर- 23,249
- नगड़ी- 17,632
- नगड़ी (नगर निगम)- 7,428
- नामकुम- 17,646
- नामकुम (नगर निगम)- 8,342
- ओरमांझी- 18,121
- राहे- 9,513
- रातू- 18,424
- सिल्ली- 21,164
- सोनाहातू- 12,793
- तमाड़- 18,452
- सदर (नगर निगम)- 26,881
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने के द्वितीय चरण की विवरणी निम्न है
- अनगड़ा - 2817
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2307
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1767
- बेड़ो - 4300
- बुण्डू - 1732
- बुण्डू नगर पंचायत - 693
- बुढ़मू - 3188
- चान्हो - 3656
- हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 3296
- ईटकी - 2057
- कांके - 4945
- कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 348
- खलारी - 2103
- लापुंग - 2629
- माण्डर - 4276
- नगड़ी - 3633
- नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1363
- नामकुम - 3532
- नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 2385
- ओरमांझी - 3149
- राहे - 1722
- रातू - 3734
- सिल्ली - 4381
- सोनाहातू - 2077
- तमाड़ - 3778
- सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 4666
आधार सीडिंग अनिवार्य
जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके.
जिला में भौतिक सत्यापन कार्य जारी
वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है. सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा.
Recent Comments