टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड वासियों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.मौसम विभाग की माने तो 10 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम साफ हो सकता है.हालांकी अगले 2 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. आज राजधानी रांची समेत संथाल परगना के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिलेगी.
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा झारखंड का मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून का मिला जुला असर देखने को मिला जहां राजधानी रांची में 24.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां का मौसम साफ रहा जहां दिन भर कड़ी धुक खिली रही तो वहीं उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.वही आज यानी बुधवार की सुबह से यहां कड़क धूप खिली हुई है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.
इस दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद है
मौसम विभाग की ओर से एक राहत देने वाली खबर भी झारखंड वासियों के लिए सामने आई है मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर से झारखंड का मौसम बदल जाएगा. जहां मौसम साफ हो जाएगा. वहीं बारिश बंद होने की वजह से लोगों को इससे राहत मिलेगी. लोग दिवाली और छठ हर्षल्लास के साथ मन पाएंगे.
अगले दो दिनों के दौर में 2 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा
पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान की बात की जाये तो इसमे 1 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई हालंकी न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों के दौरान इसमे दो डिग्री के गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Recent Comments