रांची(RANCHI)- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित सम्मान समारोह में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाडियों को 50-50 लाख रुपए का चेक, स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन भी देकर उनका हौसला बढाया.
सम्मान समारोह में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की बेटियों को 50 लाख रुपए के चेक से सम्मानित करते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
झारखंड की दोनों बेटियों ने रचा इतिहास
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की हिस्सा रही झारखंड की दो बेटियां सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आज रांची पहुंची. टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद झारखंड की बेटियां काफी चर्चा में रही हैं. मालूम हो कि हॉकी टीम में शामिल भारत की बेटियां पदक से भले ही चूक गई, लेकिन ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी चौथे स्थान तक पहुंचने में सफल रही. ऐसे में दोनों के सम्मान के लिए सरकार द्वारा झारखंड मंत्रालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा और निक्की के स्वागत में पूरे रांची एयरपोर्ट परिसर को फूलों से सजाया गया और ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया.
Recent Comments