टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों में झारखंड में मानसून का प्रचंड असर देखने को मिला.जहां बारिश की वजह से जनजीवन काफ़ी अस्त व्यस्त हो गया कोल्हान के जिलों में बाढ़ की स्थिति आ गई तो वहीं राजधानी रांची के कई इलाकों में जलजमाव होने की वजह से लोगों का जीवन काफ़ी प्रभावित हो गया.वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिली वहीं आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
इन जिलों के लोग रहें सावधान
आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के देवघर, दुमका, गोड्डा, कोडरमा, साहिबगंज, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा जिला शामिल है.आज यहां बारिश का खास असर देखने को मिल सकता है. जिससे लोगों को सावधान रहना है.आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है तो वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
24 और 25 जून को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 24 और 25 जून को झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में रांची, बोकारो खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है. यहां दो दिनों तक मौसम भारी तबाही मचा सकता है.
पिछले 24 घंटे में दो डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा
वही झारखण्ड के तापमान की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में झारखण्ड का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया है, वही पिछले दो दिनों की बात करे तो इसमें 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 रहने की संभावना है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.
Recent Comments