बिहार (BIHAR):बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एजेंडा सेट किया है .उन्होंने तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना के खिलाफ महिला संवाद कार्यक्रम शुरू किया है.जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना है.बता दे आज से सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद अभियान की शुरुआत करेंगे ये संवाद पूरे बिहार में अगले 2 महीने तक चलेगा.
महिला संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य
महिला संवाद अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना है. इस कार्यक्रम के माध्यम से, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को यह बताना चाहते हैं कि वे अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं.इस अभियान के तहत बिहार के करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुँचने का लक्ष्य है .वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 50 प्रचार वाहनों को पटना से रवाना किया.बता दे समूचे बिहार में अगले 2 महीने तक 70 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे.
तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना के खिलाफ नीतीश कुमार
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एजेंडा सेट किया है .उन्होंने तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना के खिलाफ महिला संवाद कार्यक्रम शुरू किया है.जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना है.इस बड़े अभियान में बिहार की करीब सवा लाख से ज्यादा जीविका दीदियां भी शामिल होंगी .जहां महिला संवाद के जरिये नीतीश सरकार ना सिर्फ महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे.बल्कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के बड़े निर्णयों जिसमें महिला आरक्षण, शराबबंदी,बाल विवाह,दहेज उन्मूलन,जीविका कार्यक्रम,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,छात्रा पोशाक योजना शामिल है इन सारे फैसलों और सरकारी योजनाओं को भी बिहार के एक-एक महिला तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.
Recent Comments