बोकारो| बोकारो स्टील संपदा न्यायालय के निर्देश के बाद बोकारो स्टील के खाली पड़े क्वार्टरों में अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है, अवैध कब्जा हटाने का अभियान अगले दो दिनों तक चलाया जाएगा। यह अभियान बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रवीण कुजूर की देखरेख में किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार अवैध कब्जा जमाये आवासों में रह रहें लोगों को खुद ही घर खाली करने की चेतावनी दी गयी है। इससे पहले भी पूर्व में संपदा न्यायालय के द्वारा इन कब्जा धारियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया था लेकिन बावजूद इन लोगों ने आवासों को खाली नहीं किया हैं। इस कारण अब अवैध कब्जा किये गए आवासों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया गया हैं। बोकारो स्टील के क्वार्टरों में कब्जा को लेकर बोकारो नगर सेवा भवन के आवास विभाग की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू

अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू,अभियान बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रवीण कुजूर की देखरेख में किया जा रहा हैं।

रिपोर्ट:चुमन कुमार, बोकारो