टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में आज यानी 14 अगस्त के दिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाब का व्यापक असर देखा जाएगा. मौसम विभाग की ओर से पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है.आईएमडी का कहना है कि आज झारखंड के अधिकाँश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी, वही वज्रपात की भी संभावना है, अधिकाँश जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ रफ़्तार से हवा चल सकती है, जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
पढे पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम का हाल
पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में दोपहर के समय धूप और छाव की आंख मिचौली देखी गई. हालांकि शाम होते होते बारिश देखने को मिली है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं,आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज सुबह से ही मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है जहां तेज हवा चल रही है तो वहीं बादल छाए हुए है.
सुबह से ही सरायकेला में चल रही है तेज हवा
वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां दोपहर के बाद हल्की फुल्की बारिश हुई जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली.वही आज सुबह से ही सरायकेला में तेज हवा चल रही है आसमान में बादल दिखाई दे रहे है.
पढे अपने जिला का तापमान
राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.
Recent Comments