टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई. जिसकी वजह से रांची पूरी तरह से कश्मीर में तब्बदील हो गई. दोपहर दो-तीन बजे के बाद हुई बारिश ने पूरा रांची का माहौल बदल कर रख दिया जिसकी वजह से लोग यहां वहां अचानक भागते हुए दिखे.

आज भी झारखंड में कहर बरपाएगा मौसम

वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा यानि आज भी झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर देखा जाएगा.आज मौसम विभाग की ओर से राज्य के 6 जिलों में गरज के साथ बारिश ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में साहेबगंज, देवघर, दुमका, जामतारा, गोड्डा और पाकुड़ शामिल है.

कोल्हान का मौसम कर रहा है परेशान

वही कोल्हान के सरायकेला और जमशेदपुर की बात की जाए तो यहां का मौसम का हाल कुछ यूं है कि पूरे दिन कड़क धूप और उमश  वाली गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तो वहीं शाम होते ही ठंडी और तेज हवाएं लोगों की सिहरन बढा रही है.इसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है क्योंकि सुबह में गर्मी और शाम में सर्दी से लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं.

अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में आएगी 3 डिग्री की बढ़ोतरी 

वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिक्तम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.इसके साथ ही आने वाले अगले 5 दिनों में झारखंड के तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.जिससे गर्मी से लोगों की हालत खराब हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.