लखीसराय(LAKHISARAI): विधान सभा चुनाव 2015 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में  शुक्रवार को ACJM कोर्ट लखीसराय में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पेश हुए. एसडीएमजे अरुण कुमार सिन्हा ने दोनों का बयान रिकॉर्ड किया. विस अध्यक्ष इस मौके पर लगभग 10 मिनट तक कोर्ट में रहे. उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया. तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं पत्रकार सुजीत कुमार झा तथा राकेश कुमार सिन्हा ACJM कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान चली सुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं दोनों आरोपितों ने खुद को निर्दोष बताया तथा सफाई में अपनी बात रखी.