टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी  में बना निम्न दबाव इन दिनों बिहार से होकर झारखंड को पार करता हुआ पश्चिम बंगाल की ओर से आगे बढ़ रहा है. जिसका पूरी तरह से असर झारखंड के अधिकांश जिलों पर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के माने से 7 जुलाई तक झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात  की संभावना है.वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है.इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

आज झारखंड के 13 जिलों में दिखेगा निम्न दबाव का असर

वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 13 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है. जिसमे लोगों को सतर्क रहना है.इसके साथ ही 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे लोगों को पूरी तरह से सावधान रहने की जरूरत है.झारखंड के 4 जिले सिमडेगा, खूंटी, गुमला, और लोहरदगा  में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आज पूरे दिन बादल छाये रहेंगे

 राजधानी रांची के साथ हजारीबाग, सरायकेला, चतरा, पलामू, लातेहार,पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में आज पूरे दिन बादल छाये रहेंगे.आज इन जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है लेकिन वज्रपात  की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 24 घंटे में दो डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान  में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे में इसमे 2 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है  आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.