टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश वज्रपात और ओलावृष्टि का तांडव देखा गया. जहां तेज आंधी के साथ बारिश हुई तो वहीं बारिश ने खूब तबाही मचाई. गुमला, पलामू,कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम के साथ राजधानी रांची में भी यही हाल रहा. वही अन्य जिलो में हल्की फुल्की बारिश हुई.सबसे अधिक बारिश गुमला में 14 मिली मीटर दर्ज की गई.

पढ़े आज के मौसम का हाल

वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड का अधिकांश जिलो में बारिश होने की संभावना जताई गई है.आज झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान करते हुए चेतावनी जारी कर दिया गया है.वही किसानों को मौसम विभाग की ओर से सावधान किया गया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरुरत

मौसम विभाग की माने तो आज खास तौर पर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू और गोड्डा के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि आज इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी तो वही वज्रपत की भी संभावना है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है.वही अन्य जिलो का भी यही हाल रहेगा लेकिन स्थिति थोड़ी समान्य रहेगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.