टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.मौसम विभाग की माने तो अब झारखंड में ठंडा ठंडा कूल कूल मौसम का दौर थम चुका है. अब लोगों को गर्मी की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए.10 मई को संथाल परगना के कुछ जिलों में हीट वेव चलने की संभावना जतायी गई है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.आपको बतायें कि 11 से 13 मई के बीच झारखंड के 9 जिलों में हीट वेव का कहर देखा जा सकता है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो दोपहर के 3:00 बजे तक कड़कड़ाती धूप खिली. वही 3:00 बजे के बाद हवा में थोड़ी तेजी आई और फिर मौसम सुहाना हो गया. आज यानि गुरूवार के मौसम की बात है तो आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.हालांकी दोपहर के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा आसमान में बादल छाएंगे थोड़ी बहुत हवा चलेगी जिसमें लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 

एक सप्ताह तक बदला रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड का मौसम का मिजाज ऐसे ही बदला हुआ नजर आएगा यानी दोपहर में कड़कड़ाती धूप और हीट वेब की मार झेलनी पड़ेगी.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.