टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से मानसून की विदाई लगभाग 95% हो चुकी है बाकी की 5% आने वाले अगले एक-दो दिनों के अंदर हो जाएगी.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए राज्य के अधिकाँश जिलों में कड़ी धूप खिली रही जिसकी वजह से कहीं-कहीं उमस वाली गर्मी ने परेशान किया तो कहीं-कहीं मौसम सुहाना रहा. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ला नीना की वजह से समान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है.

अगले 1 सप्ताह में ठंड की एंट्री की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1 सप्ताह के दौरान झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसकी वजह से छठ और दिवाली के समय से ही ठंड का एहसास होने लगेगा और लोगों को स्वेटर की जरूरत पड़ेगी इसके पीछे की वजह ला नीला भी है क्योंकि इसकी वजह से इस बार झारखंड में ठंड लोगों को कुछ ज्यादा ही सता सकती है.चलिए जानते है ला नीला आखिर है क्या.आपको बता दे कि ला नीना एक ऐसा मौसमी चक्र है जिसकी वजह हिमालय क्षेत्र में ज़्यादा बर्फबारी की वजह से पुरे देश पर इसका असर देखने को मिलता है और अधिक ठंड पड़ती है.

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तपमान में नहीं आयी कोई गिरावट

झारखंड के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3-4 दिनों तक इसमे कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है