टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के कुछ जिलों में आज भारी बारिश तबाही मच सकती है इन जिलों में सबसे ज्यादा पलामू चतरा और गढ़वा में असर देखा जाएगा.मौसम विभाग की ने इन जिलों में भारी बारिश वज्रपात और आंधी तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है. वहीं अन्य 9 जिलों जैसे बोकारो धनबाद में भी आज भारी बारिश का कहर देखा जा सकता है.
इन तीन जिलों में दिखेगा भारी बारिश का असर
मौसम विभाग की माने तो आज भारी बारिश तीन जिलों जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में भारी बारिश तबाही मचा सकती है इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहां अन्य 9 जिलों जैसे बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर,पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, , और दुमका में येलो अलर्ट जारी किया गया है.यहां के लोगों को भी भारी बारिश और आंधी तूफान से सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
पढे कैसा रहेगा राजधानी रांची का मौसम
वही बात अगर राजधानी रांची के मौसम की जाए तो आज यानि गुरुवार के दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं दो बार बारिश होने की संभावना है. हालंकी यह बारिश हल्की फुल्की होगी.राजधानी रांची को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
सुबह से ही सरायकेला में निकली है हल्की धूप
वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां शाम 7:00 बजे के बाद लगभग 2 घंटे भारी बारिश और आंध तूफ़ान का असर देखा गया. वहीं आज यानी गुरुवार की सुबह सरायकेला में हल्की फुल्की धूप निकली है. वही उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.
Recent Comments