टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज से झारखंड में झमाझम बारिश, आंधी तूफान और वज्रपात का दौर थम जाएगा.आज यानी बुधवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम का मिजाज बदल सकता है. आज से कड़कड़ाती धूप और तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है. आपको बताये कि पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से आज लोगों को गर्मी लग सकती है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय धूप खिलेगी वही तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों का गर्मी से पसीना छूट सकता है. हालांकी दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बाद फिर से एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जहां आसमान में बादल दिखाई देंगे तो वही बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है.

10 मई से इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई से झारखंड के संथाल परगना के कुछ जिलों गोड्डा,दुमका और पाकुड़ में हिट वेब का कहर देखा जाएगा. जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलने के समय सावधानियां बरतनी पड़ेंगी.

आज से चढ़ेगा झारखंड का पारा

आपको बताये कि पिछले एक सप्ताह से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था जहां गरज के साथ बारिश हो रही थी, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली थी. वही तापमान में गिरावट की वजह से झारखंड वासी राहत की सांस ले रहे थे लेकिन आज से एक बार फिर झारखंड का तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ेगी और लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.