दिल्ली (DELHI) :  वर्ष 2021 का शांति  का नोबेल पुरस्कार मरिया रेसा और मुराटोव  को मिला है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किए गए प्रयास को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है. फिलीपींस  के मुराटोव और रूस की दमित्री पेशे से पत्रकार हैं. नोबेल कमिटी की अध्यक्ष बेरित रीस -एंडर्सन ने पुरस्कारों का एलान किया है. उन्होंने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है.


11 अक्टूबर को की जाएगी अर्थशास्त्र के लिए घोषणा  

चार अक्टूबर को चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार का घोषणा की गई थी.  पांच अक्टूबर को भौतिकी के लिए पुरस्कार का एलान किया गया था. छ:अक्टूबर को रसायन शास्त्र का एलान किया गया था. सात अक्टूबर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. 11 अक्टूबर को अर्थशात्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी.