टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है,क्योंकि पिछले तीन-चार दिनों में इसमे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वही मौसम विभाग की ओर से 21 नवंबर से 28 नवंबर तक मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है.वही कहा गया है कि इस दौरान बारिश हो सकती है.चलिए जान लेते है एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम का हाल कैसा रहेगा.
21 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले सप्ताह तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. इस दौरान लोगों को ठंड लगेगी, लेकिन कडाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं 28 नवंबर को झारखंड का मौसम बदल जायेगा.जहां गरज के साथ बारिश होगी.नवंबर से 4 दिसंबर के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में कुल मिलाकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.वही 5 दिसंबर से लोगो को बारिश से थोड़ी देर मिलेगी.
कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा
मौसम विभाग के अनुसार दिन लगातार छोटा हो रहा है. आने वाले 30 दिन में यह और छोटा होगा। इससे ठंड बढ़ेगी और वातावरण में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार सर्दी समय से पहले शुरू हो चुकी है। नवंबर से ही शीतलहर का असर दिखने लगा है. इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण नवंबर में ही हिमालय में बर्फबारी हो रही है.
24 घंटे के दौरान एक डिग्री की बढ़ोतरी
झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वही न्युनतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट आयी है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढे अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.

Recent Comments