रांची (RANCHI) : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने महाराष्ट्र के नासिक में भाजपा के नेताओं के साथ मुलाकात की. स्थानीय भाजपा नेताओं ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की भी चर्चा की. भाजपा नेताओं ने जनजाति क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रालय के कामकाज की तारीफ की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने महाराष्ट्र के नासिक में कई लोगों से मुलाकात की. जनजातीय क्षेत्र में चल रही योजनाओं के विषय में भी उन्होंने जानकारी हासिल की. स्थानीय प्रशासन के लोगों से भी उनकी मुलाकात हुई.