टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक सप्ताह पहले कडाके की ठंड पड़ रही थी वहीं अब इससे थोड़ी राहत मिली है.जहा राजधानी रांची जमशेदपुर और कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.मौसम विभाग की ओर से झारखंड को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर से एक बार फिर झारखंड में ठंड बढ़ने वाली है.लोगों को अलर्ट जारी किया गया है.खास कर बूढ़े और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना है.ऐसे में चलिए जान लेते है. आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.
पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट
वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में मौसम साफ रहेगा. सुबह के समय कोहरा दोपहर में धूप हल्की हवा तो वही शाम के समय ठंड लगेगी.वही आज यानी रविवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव होगा, जहां कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. जिससे लोगों को अब खास तौर पर सावधान रहना है.
एक बार फिर गिरेगा झारखंड का पारा
झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 3 डि दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.

Recent Comments