टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में 1 मई से लगातार बारिश वज्रपात, आंधी तूफ़ान का दौर जारी है. जिसकी वजह से झारखंड के तापमान में गिरावत दर्ज की गई.वही इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.झारखंड का मौसम पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह से लोगों पर मेहरबान नजर आ रहा है,आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 20 जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट येलो अलर्ट जारी किया गया है.

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 20 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया है.वही आज गरज के साथ बारिश भी होगी.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

आने वाले दिनों में और चढ़ेगा झारखंड का पारा

 झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले दिनों में झारखंड के तापमान में लगातार वृद्धि होगी जिससे लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. धीरे-धीरे इसमें और इजाफा होगा जिसमे गर्मी अपनी तेवर दिखाना शुरू करेगी.

इन जिलों में आंधी तूफ़ान और वज्रपात का येलो अलर्ट

आज जिन 20 जिलों में बज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है. यहां के लोगों को  आज सावधान रहने की जरूरत है और आंधी तूफ़ान के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.

पढ़े कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल का मौसम

पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो यहां बारिश ना के बराबर हुई लेकिन तेज हवाओं की वजह से यहां का मौसम सुहाना रहा.वही आज झारखंड के कोल्हान में बारिश और वज्रपात का कहर देखा जा सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.