टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में पूरे भारत की निगाह इस बार पर टिकी  हुई है.ओलिंपिक में इतिहास रचने के बाद पैरालम्पिक की टीम पर भी इतिहास रचने की उम्मीदें लगी है. आज से पैरालिम्पिक  की शुरुआत होगी और 5 सितम्बर 2021 को समाप्त होगी, भारत की 54 सदस्यीय सबसे  बड़ी टीम इस बार की है.टोक्यो पैरालिम्पिक में इस बार 163  देश के लगभग 4500 खिलाडी 22  खेलों के 540  स्पर्धी शामिल है,भारत के 54  खिलाडी 9 खेलों  में हिस्सा लेंगे, भारतीय खिलाडियों से इस बार उम्मीदें इसलिए भी लगायी जा रही है,4 खिलाडी विश्व रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं, 6  खिलाडियों की विश्व रैंकिंग नंबर 2 पर है, 10 भारतीय खिलाडियों की विश्व  रैंकिंग नंबर 3 पर है.भारत 1972  में पहली बार पैरालिम्पिक में शामिल हुआ था और 12  पदक हासिल किये थे.2016 के रिओ पैरालंपिक  में 2  गोल्ड ,1 सिल्वर,1  ब्रॉन्ज के साथ भारत की विश्व रैंकिंग 43 थी.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी,रांची ब्यूरो