टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज भी झारखंड में मौसम तबाही मचा सकता है.झारखंड के 20 जिलों में आज बारिश ओलावृष्टि, और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश गरज के साथ बारिश होगी. वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

धीरे-धीरे चढ़ेगा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिक्तम तापमान में 3 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग की माने तो 6 मई के बाद झारखण्ड के तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी देखी जाएगी जिससे गर्मी में इजाफा होगा और लोगों का हाल एक बार फ़िर गर्मी से बेहाल हो सकता है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.जिससे एक बार फिर झारखंड के लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.

आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले 6 दिनों तक झारखंड में बादलों का डेरा देखा जाएगा, जिससे कड़कड़ाती धूप से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन बढ़ते तापमान से लोग परेशान हो सकते हैं यानी उमस वाली गर्मी से लोग बेहाल होंगे.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.