रांची (RANCHI) : झारखंड भाजपा के प्रमुख नेताओं में शुमार दो नेताओं का जन्मदिन 3 मई को ही है. इस मौके पर दोनों नेताओं को शुभकामनाएं मिल रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का भी जन्मदिन 3 मई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.
इसके अलावा प्रदेश भाजपा के नेता दीपक प्रकाश,बाबूलाल मरांडी ने भी उन्हें शुभकामना दी है. दूसरे नेता जिनका 3 मई ही जन्मदिन होता है वे हैं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास. रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भी जन्मदिन की शुभकामना दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दोनों नेताओं को शुभकामना दी है.

 इधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को शुभकामना देकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है. दूसरी तरफ रघुवर दास ने भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन पर शुभकामना दी है. पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड भाजपा के दोनों नेताओं को जन्मदिन पर शुभकामना दे रहे हैं.